
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है! मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां लाठी-डंडे से पिटाई कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई! पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है!
मामला कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव का है! यहां 40 वर्षीय कोमल खैरवार का शव घर के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला! सिर पर गंभीर चोट के निशान थे! और चारों तरफ खून फैला हुआ था! परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, FSL टीम को भी बुलाया गया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया!
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक कोमल और उसका पड़ोसी भरत उर्फ छोटू सोनी शराब के नशे में आपस में भिड़ गए थे! विवाद इतना बढ़ा कि भरत ने डंडे से कोमल के सिर पर हमला कर दिया! सिर पर गहरी चोट लगने से कोमल की मौके पर ही मौत हो गई!
फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया है! DSP रश्मित कौर चावला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है! और आगे की कार्रवाई की जा रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
