
बिलासपुर,,, रेल मार्ग से बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है! हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में सफर कर रहे (ITBP) जवानों का आर्म्स और सामान से भरा बैग चोरी हो गया! चौंकाने वाली बात यह है! कि चोरी हुए बैग में दो पिस्टल और 26 कारतूस थे! मामला बिलासपुर जीआरपी तक पहुंच चुका है! और जांच तेज कर दी गई है!

जानकारी के मुताबिक रांची बटालियन में तैनात एएसआई योगेंद्र प्रसाद और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे! दोनों जवान हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे! रायगढ़ और चांपा स्टेशन के बीच जब दोनों नींद में थे! तभी उनके पास रखा बैग चोर उड़ा ले गए! बैग में दो पिस्टल, 26 कारतूस, मोबाइल और नगदी रखे हुए थे! बिलासपुर स्टेशन पहुंचते ही जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई!

मामला गंभीर होते ही आईटीबीपी अधिकारियों ने एएसआई और हेड कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया! फिलहाल जीआरपी पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है! और हथियारों की बरामदगी व आरोपियों की तलाश में जुटी है! इस घटना ने रेल सुरक्षा और जवानों की सतर्कता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं! आईटीबीपी ने भी इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
