
बिलासपुर,,,, मोपका- सेंदरी बायपास रोड के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की छत पर सोलर पैनल लगाने के दौरान छत से गिरने से मजदूर की हुई मौत के मामले में आखिरकार सरकंडा पुलिस ने सप्ताह भर बाद ठेकेदार के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर लिया है!
यह हादसा गत 29 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही! मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ इलेक्ट्रीकल इंफ्रास्ट्रक्चर बिलासपुर के ठेकदार धीरेन्द्र पन्ना के द्वारा बिरला ओपन माईड इंटरनेशनल स्कुल मोपका के छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य लिया गया था! ठेका फर्म के स्टाफ रामकुमार यादव, नंदलाल, राहुल, अमरनाथ चंदु यहां काम कर रहे थे! काम के दौरान राम कुमार यादव ऊपर छत से धड़ाम से नीचे फर्श पर गिरा कंधे और पैर में घातक चोंट आने के कारण वह बेहोश हो गया स्कूल में अफरा- तफरी मच गई, घायल लहूलुहान रामकुमार को आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया! इस बात का पता सरकण्डा पुलिस को अस्पताली मेमो से हुई, पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव बाद मृतक की बॉडी परिजनों को सौंप दी! इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया! जहा पंचनामा व पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी! सरकंडा पुलिस ने करीब सप्ताह भर बाद कंपनी के ठेकेदार द्वारा कार्य कराने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी और उपेक्षापूर्ण कार्य करवाने के मामले में ठेकेदार के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर लिया। हादसे में मृत रामकुमार यादव चूंकि शिवरीनारायण का निवासी था इसलिए वैसा बवाल नही मचा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
