
बिलासपुर,,,, नगर निगम में अटल आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रू. की ठगी करने वाली महिला सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपी महिला ने दो महिलाओं से पैसा लेकर उन्हें फर्जी रशीद दिया और घर की चाबी भी दी!
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना नगर निगम बिलासुपर के लिपिक सौरभ तिवारी ने रिपोर्ट थाने में ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया! अपने शिकायत में श्री तिवारी ने बताया कि श्रीमति उमा साहू एवं श्रीमति संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराया है! कि कल्याण बाग राजकिशोर नगर निवासी सपना सराफ ने प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत् आवास दिलाने के नाम पर दोनो से ठगी की है! दोनो से सपना सराफ ने अलग अलग 1,70,000 रू कुल 340000 रू.लेकर उन्हें फर्जी रशीद काट कर दी है! साथ ही अटल आवास के मकान का चाभी भी दी है! जब अटल आवास में रहने के लिए गए तो वहां के गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर अटल आवास आबंटित नहीं है! दोनो महिलाओं की शिकायत की जांच नगर निगम बिलासपुर द्वारा किया गया! इसके बाद प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने निर्देश दिए गए है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है! इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि प्रवीण लाल, प्र.आर. संगीता नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपिया सपना सराफ को हिरासत में लिया गया! पूछताछ करने पर उसने अपना जूर्म स्वीकार कर फर्जी रसीद बुक पेश की! जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
नाम आरोपिया :-
1.. श्रीमती सपना सराफ पति गुलाब सराफ उम्र 52 वर्ष निवासी कल्याण बाग राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
