
बिलासपुर,,, नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है!जहां दयालबंद क्षेत्र के शिवाजी मार्ग पर खुले नाले में गिरकर एक नंदी बाबा लगभग 10 घंटे तक फंसी रही!

इस दौरान नगर निगम की ओर से कोई मदद नहीं पहुंचाई गई! स्थानीय मोहल्लेवासियों और ‘मां अंजना गौ सेवा’ संस्था की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार नंदी बाबा को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 2 बजे नंदी बाबा गलती से शिवाजी मार्ग के खुले नाले में गिर गई! नाला गहरा होने के कारण नंदी निकल नहीं पा रही था!
वहां के रहवासियों ने देखा तो तुरंत गौ सेवा समिति को सूचना दी! स्थानीय लोगों ने नगर निगम को कई बार फोन कर मदद मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची!
करीब 10 घंटे तक नंदी उसी स्थिति में फंसी रही! शाम करीब 7 बजे ‘मां अंजना गौ सेवा’ संस्था के सेवकों ने मौके पर पहुंचे और रस्सियों, बांस और स्थानीय लोगों की मदद से नंदी बाबा को बाहर निकाला! इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग दो से तीन घंटे लगा, फिर भी निगम के न अफसर जागे और न कर्मचारी…
स्थानीय निवासियों का कहना है! कि पिछले कई महीनों से नाले के चैंबर की ढलाई अधूरी पड़ी है! कई बार शिकायत के बावजूद भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की अब यह घटना साबित करती है! कि अगर समय पर मरम्मत होती, तो यह हादसा टल सकता था!
मोहल्लेवासी नगर निगम से जल्द से जल्द क्षेत्र के नाले को ढकवाने और मरम्मत कार्य पूर्ण करने की मांग कर रहे हैं! ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
