
बिलासपुर,,,, कतियापारा निवासी प्रकाश वर्मा ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर विरोध पर चाकू से हमला किया। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दिनांक 21.09.2025 को प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि लगभग 08:30 बजे आरोपी प्रकाश वर्मा ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियाँ दीं तथा एक धारदार चाकू जैसे नुकीले हथियार से उसके बाएँ हाथ की भुजा पर चोट पहुँचाई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 511/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 74 बीएनएस एवं 08 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कतियापारा क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया तथा प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई। आरोपी प्रकाश वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
