
बिलासपुर,,, आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। बाइक पेट्रोलिंग के दौरान महाराणा प्रताप चौक शराब भट्टी के पास एवं तालापारा क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में पाई गईं! मौके पर पूछताछ करने पर वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए!

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिलों को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया और सभी वाहनों को थाने लाकर विधिवत कार्यवाही की गई!
जिन व्यक्तियों से गाड़ियाँ जप्त की गई हैं, उनके नाम इस
1. अनिल दास (उड़िया पारा तिफरा) – एनएस पल्सर
2. गौरव मधुकर (तुर्कडीह) – बजाज प्लेटिना
3. दानिश रजा (लालखदान) – होंडा साइन
4. देव कुमार सूर्यवंशी (तालापारा) – बुलेट
5. अभिषेक सूर्यवंशी (अमेरी) – सीडी डीलक्स
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट एवं स्टंटबाजी कर खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा हो सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
