
बिलासपुर,,,, जिले में बेटियों की इज़्ज़त से खिलवाड़ करने वाले दो दरिंदों की करतूत सामने आई है! सरकंडा और कोटा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में दबोचकर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है!
मोहल्ले का दरिंदा करता रहा शोषण
सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाला गोल्डी उर्फ छत्रपाल प्रसाद केंवट ने अपने ही मोहल्ले की 10वीं की छात्रा को जुलाई 2025 से धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण किया! जब पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी!
पीड़िता की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर सिर्फ 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया!
बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म
कोटा थाना क्षेत्र में अग्निवेश सारथी उर्फ गोल्डी उर्फ सीटू सारथी ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस की सख्ती और संवेदनशीलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर दोनों मामलों में सरकंडा और कोटा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नाबालिगों से दरिंदगी करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों का घर जेल
रजनेश सिंह ने बताया कि 12 घंटे के भीतर और उपयोग को गिरफ्तार कर लिया गया है । दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया । उन्होंने दोहराया क अपराधियों का समाज में कोई स्थान नहीं है ।उन्हें हर हालत में जेल भेजा जाएगा ।कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
