
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर चौक स्थित आर.के. पेट्रोल पंप के पास रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया! जिसमें तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी!
हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई! मृतक की पहचान 22 वर्षीय सौम्य शर्मा, निवासी राधा विहार मोपका के रूप में हुई है! जो सोमवार रात करीब 12:30 बजे अपनी काली बुलेट से घर लौट रहा था! तभी ब्रेजा कार (क्रमांक CG10BH0662) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी! घटना के समय वहां मौजूद उज्ज्वल वैष्णव और विकास यादव सहित अन्य लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सौम्य को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय की रिपोर्ट पर पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई ह……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
