Sun. Nov 15th, 2026

मनियारी पुल पर बोरी में मिला छह माह का भ्रूण, दिल दहला देने वाली घटना से मचा हड़कंप, अमानवीयता की हद पार – पुलिस जुटी जांच में…

बिलासपुर,,,,  के मनियारी पुल पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब सड़क किनारे एक बोरी में छह माह का भ्रूण मिला। इस दृश्य को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण को वहां किसने और कब फेंका। इस शर्मनाक घटना ने समाज की संवेदनशीलता और नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है…….

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed