
बिलासपुर,,,, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों से आम जनता परेशान है! इसी मुद्दे को लेकर जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने आज बिलासपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि अगर बिजली दरें वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा!
बिलासपुर ज़िले में आज बिजली बिल की बढ़ती दरों के खिलाफ जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।धरना प्रदर्शन की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर की गई।पार्टी के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में इस समय बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता हर महीने बढ़ते बिलों से परेशान है,
लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश दूसरे राज्यों को बिजली बेच रहा है, जबकि अपने ही प्रदेश की जनता को बिजली के लिए भटकना पड़ रहा है।उनका कहना है कि यह जनता के साथ सीधी नाइंसाफी है!
जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के नेताओं ने साफ कहा कि प्रदेश की जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है।धरने में शामिल लोगों ने सरकार से मांग की कि बिजली की कीमत तुरंत कम की जाए और बढ़ाए गए दरों को वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है, ऊपर से बिजली बिलों की मार ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं।
पार्टी नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, जनता के हित में यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की।पूरा माहौल बिजली बिल कम करने की मांग और सरकार को चेतावनी देने वाले नारों से गूंजता रहा।जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने साफ कर दिया है कि जनता के हित में यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
Uncategorized2026.06.09भजिया से शुरू, बुलडोजर तक पहुंची बहस! बिलासपुर निगम एमआईसी बैठक बनी अखाड़ा— मेयर, पार्षद और अफसर भिड़े, ‘निष्क्रिय’, ‘तमीज’ और ‘वसूली’ आरोपों से गरमाया सदन…
Uncategorized2026.06.09किन्नर बनकर उगाही! बिलासपुर में फर्जी गैंग पर बवाल, असली किन्नर समाज पहुंचा एसपी दफ्तर — बोले, हमारी पहचान बदनाम करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई…
