
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर थाना प्रभारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाया गया है! प्रार्थी ने अपनी शिकायत में कहा है! कि थाना प्रभारी ने एक स्थानीय पत्रकार के माध्यम से उससे एफआईआर दर्ज करने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की! शिकायतकर्ता का आरोप है! कि थाने में दलाल प्रवृत्ति के लोगों का लगातार आना-जाना रहता है! और उन्हीं के जरिए पीड़ितों पर दबाव बनाया जाता है! और मामला दर्ज करने के लिए पैसे की मांग की जाती है! प्रार्थी ने अपने लिखित आवेदन और मीडिया में दिए गए बयान से बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह से इस पर रोक लगाने की मांग की है! ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके और थाने की कार्यप्रणाली पर विश्वास बना रहे!उसने यह भी कहा कि पुलिस की छवि ऐसे मामलों से धूमिल हो रही है! और दलाल थाने में अक्सर सक्रिय नजर आते है! महिला संबंधित अपराध में कथित पत्रकार के माध्यम से पैसा लेने के बाद भी थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने कार्यवाही नहीं की जिसके बाद महिला के पति ने एसपी दफ्तर पहुंचकर थानेदार और पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाया है! मामले की गंभीरता को देखते हुए तखतपुर थाना प्रभारी को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है! और तखतपुर थाना का प्रभार विवेक पांडे को सौंप दिया गया है!
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एस एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं! उन्होंने कहा है! कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! फिलहाल शिकायत पर जांच टीम गठित कर दी गई है! इस प्रकरण के सामने आने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं! लेकिन इस प्रकरण के सामने आने के बाद एक बार फिर खाकी सवालों के घेरे में है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
