
बिलासपुर,,, जिले के चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कराड़ में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है! गांव के मंदिरों में स्थापित भगवान गणेश और हनुमान की प्रतिमाओं से अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है! और भगवान हनुमान की चांदी की आंखें निकालकर ले गए! घटना की जानकारी लगते ही गांव में आक्रोश फैल गया! ग्रामवासियों ने सरपंच ब्रजेश दुबे के नेतृत्व में चकरभाठा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है!

ग्राम कराड़ में बंधवा तालाब के पास स्थित गणेश मंदिर और हनुमान मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक मूर्तियों को खंडित कर दिया! हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की आंखें निकाल ली गईं! और भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया! मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर की हालत देख स्तब्ध रह गए! मंदिर परिसर में भगवान की मूर्तियों के टुकड़े जमीन पर बिखरे पड़े थे!

गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और इस कृत्य के खिलाफ रोष व्यक्त किया! सरपंच ब्रजेश दुबे ने बताया कि यह घटना गांव की आस्था पर हमला है! उन्होंने पुलिस से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरपंच और ग्रामीणों ने मिलकर चकरभाठा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंचकर जांच में जुट गई है! संदिग्धों की तलाश की जा रही है…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
