
बिलासपुर,,, नेवसा के सीतादेवी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा पूनम रजक ने शिक्षक और प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है! शिक्षकों ने छात्रा को न केवल सबके सामने बाल पकड़कर घसीटा बल्कि डंडों से पिटाई भी की जिससे छात्रा के शरीर में जगह-जगह चोट के निशान बन गए हैं! दूसरी ओर मामले को दबाने की कोशिश भी शुरू हो गई है!
सार्वजनिक अपमान और बेरहम मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सीतादेवी स्कूल के शिक्षक आशीष रात्रे ने छात्रा को कक्षा में बुलाकर 11वीं के छात्र पप्पू वर्मा के सामने खड़ा किया। दोनों के बीच कथित संबंधों को लेकर शिक्षक ने पहले दोनों से गाली-गलौज की, फिर छात्रा को बाल पकड़कर पूरे स्कूल के सामने घसीटते हुए प्रिंसिपल रमेश साहू के कक्ष तक ले गया। प्रिंसिपल के चैंबर में भी आशीष रात्रे ने छात्रा को डंडों से पीटा। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार बच्ची को इस कदर पीटा गया कि उसकी चीखें पूरे परिसर में गूंजती रही लेकिन शिक्षक पर कोई असर नहीं हुआ।
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला कि छात्रा के शरीर पर डंडों से पिटाई के गहरे निशान मिले हैं। गले में सिर्फ फंदे का निशान ही नहीं, बल्कि पीठ और बाजुओं पर चोटें साफ दिखाई दीं। यह प्रताड़ना सार्वजनिक रूप से की गई थी, जिससे बच्ची अपमानित महसूस की और शाम को घर लौटकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि स्कूल से आते ही छात्रा ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। शाम करीब 6 बजे परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह दुपट्टे से फांसी पर झूलती मिली। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई गांव में मातम फैल गया।
जानकारी के अनुसार स्कूल का संचालन सरकारी शिक्षक रमेश साहू की पत्नी करती है। रमेश साहू सरकारी शिक्षक है लेकिन कभी पदस्थापित स्कूल में पढ़ाने नहीं जाता। वह अपने निजी सीता देवी स्कूल और उससे लगे बिहारी साहू कॉलेज का संचालन करता है। उसका भाई उमेश साहू ग्राम नवसा का सरपंच है। दोनों भाइयों का क्षेत्र में दबदबा इतना है कि कोई भी अधिकारी आवाज उठाने से डरता है।
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रमेश साहू और उसका भाई ग्राम सरपंच उमेश साहू मामले को दबाने की कोशिश में जुट गए है। परिजनों और ग्रामीणों पर पैसे लेकर चुप रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक कि पुलिस पर भी दबाव डालने का प्रयास किया गया। लेकिन छात्रा के शरीर पर चोटों और फंदे के निशान देख पुलिस ने पंचनामा तैयार कर केस दर्ज कर लिया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
