
बिलासपुर,,, जिले से एक अश्लील विडिओ वायरल करने की धमकी और फिर दुष्कर्म करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। सिविल लाईन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…..
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ 26 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका करीबी रिश्तेदार सुरज खुटे ने उसे शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल तक दैहिक शोषण किया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा……
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाईन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरज खुटे को उसके गांव तखतपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे 24 मई को न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है……..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
