
बिलासपुर,,,, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज तड़के बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी ट्रेडर्स संचालकों सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की! रायपुर से पहुँची टीम ने सुबह-सुबह ही क्षेत्र को घेर लिया और बंद कमरों में दस्तावेजों की तलाशी तथा पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी! अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में सनसनी फैल गई और व्यापार जगत में चर्चा तेज हो गई!
मंगल स्थित महावीर नगर में दबिश नहीं
सूत्रों के अनुसार, सुल्तानिया परिवार के मकान महावीर नगर मंगला चौक के पास में भी स्थित हैं! लेकिन वहां ED की टीम नहीं पहुँची!छापेमारी फिलहाल केवल क्रांति नगर स्थित घरों और ठिकानों तक सीमित रही! महावीर नगर क्षेत्र में किसी भी तरह की दबिश या तलाशी की खबर नहीं है!
सूत्रों का कहना है! कि छापेमारी वित्तीय लेन-देन और संभावित कोयला कारोबार से जुड़ी गड़बड़ियों के सुरागों पर केंद्रित है! हालांकि, ED ने अभी तक इस कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है! इसी तरह, सुल्तानिया परिवार या मीनाक्षी ट्रेडर्स की ओर से भी किसी तरह की टिप्पणी सामने नहीं आई है!
बिलासपुर के व्यापार जगत में यह छापेमारी चर्चा का विषय है!अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारी वर्ग सकते में है! लोग संभावित प्रभावों और आने वाले दिनों में जांच की दिशा को लेकर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं!
अभी जांच जारी, पुख्ता जानकारी की प्रतीक्षा
फिलहाल, ED की टीम क्रांति नगर स्थित मकानों के भीतर कागजातों की जांच और पूछताछ कर रही है! कौन-से दस्तावेज बरामद हुए हैं! और जांच किस खास मामले से जुड़ी है! इस पर अभी किसी तरह की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
