
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलपान गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है! यहां के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! मरने से पहले उसने जो सुसाइड नोट छोड़ा, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया!
मृतक देवलाल मरकाम उम्र 52 वर्ष ने 21 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी! उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है! सुसाइड नोट में लिखा है! कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले दद्दू कौशिक के साथ अवैध संबंध है! देवलाल ने आरोप लगाया है!
कि उसने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में आ गया! और आखिरकार उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली! जिस पर आज बेलपान गांव के दर्जनों ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे!
उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि दद्दू कौशिक के पिता भाजपा नेता हैं! इसी कारण तखतपुर पुलिस आरोपी पर अपराध दर्ज नहीं कर रही और ना ही कोई कार्रवाई कर रही है! ग्रामीणों ने सख्त मांग की है! कि आरोपी पर तुरंत कार्रवाई हो और मृतक को न्याय मिले!
ग्रामीणों का कहना है! कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे! वहीं पुलिस का कहना है! कि वह सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है! और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी
देवलाल मरकाम की आत्महत्या ने पूरे बेलपान गांव को झकझोर दिया है! अब सवाल यह है! कि क्या पुलिस आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा! ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि मृतक को न्याय मिलेगा या नहीं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
