
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को क्षेत्र की कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दो चरणों में सख्त कार्रवाई की। एक ओर जहां पेट्रोलिंग टीम ने एक युवक को अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ रंगेहाथ पकड़ा, वहीं दूसरी ओर पांच बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया!
गुप्ती के साथ युवक गिरफ्तार
कुदुदंड क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। जांच के दौरान कमल प्रधान पिता रामकृष्ण प्रधान, उम्र 25 वर्ष निवासी कुदुदंड को अवैध धारदार हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में संदिग्ध और हथियारबंद व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्थामजबूत बनी रहे।
5 असामाजिक तत्वों पर 170 बीएनएसएस
इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने अशांति फैलाने और विवाद उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की। चिन्हित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस. की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। सभी आरोपी तालापारा, जरहाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में बदमाश प्रवृत्ति के माने जाते हैं।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को जड़ से खत्म किया जा सके।
शहर में शांति,सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नज़र
थाना सिविल लाइन पुलिस ने कहा कि असामाजिक और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस की मदद से ऐसे तत्वों को पहले ही चिन्हित कर नियंत्रण में लाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
