
बिलासपुर,,,, थाना कोनी क्षेत्र के ग्राम जलसो में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी दुबेन वर्मा, निवासी ग्राम जलसो ठाकुर देव तालाब के पास ने बताया कि वह खेती-किसानी का कार्य करता है। दिनांक 04 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे उसका भाई उज्जैन वर्मा ठाकुर देव तालाब गया था। वहां गांव के ही शिव श्रीवास ने उसे देखकर कहा कि “वर्मा लोगों का अब बहुत भाव बढ़ गया है, पैसे वाले हो गए हो”। इस पर जब उज्जैन ने विरोध किया, तो शिव श्रीवास ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार से पीछे कमर के पास व बाएं हाथ की कलाई पर वार कर दिया। हमले में उज्जैन वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोनी पुलिस ने आरोपी शिव श्रीवास के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 296-BNS व 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
