
बिलासपुर,,, सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा मोहल्ले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि तालापारा स्थित तैयबा चौक, भारत डेयरी के सामने शासकीय भूमि (खसरा नंबर 178, प.ह.नं. 39) पर रहीम खान और उनके परिवार ने अवैध रूप से मकान व दुकानें बना ली हैं। इतना ही नहीं, सड़क पर सामान फैलाए जाने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

निवासियों का कहना है कि यह भूमि आम जनता की है और इसका उपयोग जनहित के कार्यों में होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि कब्जा हटाकर यहां सरकारी दवाखाना और लाइब्रेरी का निर्माण किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा और छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बहुमूल्य भूमि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। यदि यहां जनसुविधा केंद्र बनते हैं, तो पूरे मोहल्ले को लाभ मिलेगा। उनका तर्क है कि शासकीय भूमि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है और इसका उपयोग सामूहिक भलाई के लिए होना चाहिए।

वहीं, इस मामले में दूसरी ओर रहीम खान का कहना है कि वे वर्ष 1952 से इस स्थान पर रह रहे हैं और नियमित रूप से टैक्स भी अदा करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि निजी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवादित भूमि को लेकर क्या निर्णय लेता है और तालापारा की इस बहुमूल्य जमीन का उपयोग आखिरकार किस उद्देश्य से होता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
