
बिलासपुर,,, सरकंडा थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के चर्चित कबाड़ी और वाहन चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 टन 2 क्विंटल लोहे का कबाड़ और एक ट्रक जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90,000 रुपये बताई जा रही है!वही कबाड़ी के पास से एक चाकू भी पुलिस बरामद किया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में चोरी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस को 06 अक्टूबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि परसाही सरकंडा के पास एक ट्रक (सीजी 10 जेबी 8514) चोरी का लोहे का कबाड़ लेकर आ रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की। जब ट्रक को रोककर चालक से नाम-पता पूछा गया तो उसने सौकत खान होने की जानकारी दी। पुलिस ने वाहन और आरोपी की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ और ट्रक बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4) जाफौ और 379 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में अवैध कबाड़ तस्करी करने वालों को कड़ा संदेश जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
1. संतोष रजक, पिता इतवारी लाल रजक, उम्र 41 वर्ष, चांटीडीह पठान पारा, सरकंडा।
2. सौकत खान, पिता लियाकत खान, उम्र 34 वर्ष, खंडोवापारा, रतनपुर, जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
