
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में त्योहारों से पहले सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है! सर्वदलीय एवं जन संगठनों के संयुक्त मंच ने रेलवे क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है! मांग की गई है! कि इन दुकानों को तुरंत अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, क्योंकि वर्तमान स्थान जनसुरक्षा के लिहाज़ से बेहद खतरनाक है!


प्रतिनिधियों ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में करीब 80 पटाखा दुकानें संचालित हैं! जो शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों के बिल्कुल नज़दीक हैं! इन दुकानों के आसपास काली मंदिर, बालाजी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, बंगाली स्कूल, उड़िया स्कूल और सेकेंडरी स्कूल जैसे महत्वपूर्ण स्थान मौजूद हैं! त्यौहारों के दौरान यहां भारी भीड़ रहती है!जिससे आगजनी या विस्फोट जैसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है!
यह क्षेत्र घनी आबादी वाला और संवेदनशील है! ऐसी जगह पर ज्वलनशील सामग्री का भंडारण किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकता है! इसलिए, पटाखा दुकानों को नार्थ इंस्टीट्यूट मैदान में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया है! जो खुले और सुरक्षित इलाके में स्थित है! वहा भीड़ कम रहती है! और किसी दुर्घटना की स्थिति में नुकसान की संभावना भी न्यूनतम रहती है!
संयुक्त मंच ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है! ताकि जन-जीवन, बच्चों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके!
त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं! लेकिन सुरक्षा के बिना उत्सव अधूरा है!बिलासपुर के लोग अब प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं! कि सुरक्षा के इस मुद्दे पर जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
