
बिलासपुर,,,, घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ एनएसयूआई (NSUI) ने मोर्चा खोल दिया है! आज हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सार्थक मिश्रा, छात्र नेता सुदीप शास्त्री और आदेश यादव ने संयुक्त रूप से कुलपति आलोक चक्रवाल को पद से हटाने की मांग की…
नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों की आवाज़ दबा रहा है! पारदर्शिता खत्म हो चुकी है! और निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण तरीके से लिए जा रहे हैं! एनएसयूआई का आरोप है! कि प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है! प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा विश्वविद्यालय अब शिक्षा का मंदिर नहीं, बल्कि मनमानी का केंद्र बन गया है!
असहमति जताने वाले छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है! जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है! मिश्रा ने बताया कि छात्र नेता सुदीप शास्त्री का टीसी और सीसी बिना किसी ठोस कारण के जारी किया गया, जो प्रशासन की छात्रविरोधी मानसिकता को दर्शाता है! एनएसयूआई का कहना है! कि यह सिर्फ एक छात्र का मामला नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के अधिकारों की लड़ाई है!
संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है! यदि सुदीप शास्त्री का टीसी और सीसी वापस नहीं लिया गया, तो एनएसयूआई सड़क से लेकर विश्वविद्यालय गेट तक आंदोलन करेगी! जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि एनएसयूआई धरना, रैली और कुलपति आवास घेराव जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी!
एनएसयूआई का यह रुख अब छात्रों में नया उत्साह और एकजुटता पैदा कर रहा है! छात्रों ने भी एक स्वर में कहाहम चुप नहीं रहेंगे, अब अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
