
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सांडों का दंगल कोई नया नही है! ताजा मामला तोरवा क्षेत्र के महमंद का है! जहां लगातार दहशत मचा रहे सांड ने सोमवार को फिर 5 लोगों पर हमला कर दिया… इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई! वही 4 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
बताया जा रहा कि इस सांड ने कई दिनों से यहां आतंक मचा रखा है!रविवार देर रात और सोमवार सुबह भी सांड ने राहगीरों को पटका और हमला किया, इसका एक दहशतजदा वीडियो भी सामने आया है! जिसमें सांड सड़क पर लोगों को दौड़ाते दिखाई दे रहा है!

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सांड का इस कदर आतंक है! कि क्षेत्रवासी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं! और किसी अनहोनी के डर से अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं! बाजार तक में सन्नाटा पसरा हुआ है! ग्रामीणों का कहना है! कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई!
नागरिकों का आरोप है! कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ! अगर समय रहते सांड को पकड़ा जाता, तो एक निर्दोष व्यक्ति की जान बच सकती थी! हादसे के बाद पुलिस और निगम का अमला मौके पर सांड को घेराबंदी करने रस्सा और रस्से का जाल लेकर मौके पहुँचा है!
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन जल्द कार्रवाई कर सांड को पकड़कर इस तरह के हादसे पर रोक लगाने और घायल परिवारों को मुआवजा देने की मांग को है! ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
