
बिलासपुर,,,,, तखतपुर नगर के भाजपा पार्षद के पुत्र आलोक आहूजा को पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर को एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध का होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल विशेष अभियान ‘प्रहार’ के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी विवेक पांडेय की टीम ने सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को धारा 137(2), 87, 64(2) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धाराओं 4, 6 के तहत गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
