
बिलासपुर,,,,, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में खांसी की सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवा देने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह फैसला केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से चर्चा के बाद लिया गया है।इस कदम का उद्देश्य शिशुओं को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों से बचाना और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।विशेषज्ञों का कहना है कि खांसी या सर्दी-जुकाम की दवाएं पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी सामान्यतः अनुशंसित नहीं होतीं। ऐसी कारण दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऐसी दवा देने पर सख्त मनाही की गई है।निर्देश जारी होते ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) और सिविल सर्जनों को आदेश जारी किए गए हैं कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य सेवाओं के आयुक्त ने इस विषय पर उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की और सभी जिला अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बिना डॉक्टर की सलाह के अपने बच्चों को कोई भी सिरप या दवा न दें।क्योंकि बच्चों की सेहत से जुड़ी छोटी सी असावधानी भी गंभीर परिणाम ला सकती है।सरकार का यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस आदेश का मैदान स्तर पर पालन कितनी सख्ती से कराता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
