
बिलासपुर,,,, जिले के मस्तूरी क्षेत्र के पोड़ी गांव से एक रहस्यमयी मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है! जिस मौत को पहले स्वाभाविक माना जा रहा था! अ

ब उस पर करंट लगने से हुई मौत का संदेह गहराता जा रहा है! परिजनों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की है!

पोड़ी गांव निवासी राजकुमार धीरज की मौत 18 अगस्त को हुई थी! परिवार को उस समय यह लगा कि यह एक सामान्य, स्वाभाविक मृत्यु है! इसलिए उन्होंने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया! लेकिन अब ग्रामीणों से मिली जानकारी ने पूरे मामले को संदेहास्पद बना दिया है!
मृतक के बेटे प्रीतम धीरज ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है! कि उनके पिता की मौत खेत में बिछाए गए बिजली के तार से करंट लगने के कारण हुई हो सकती है! प्रीतम ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पिता रघुवंश कुमार ने अपने खेत में बिजली का तार बिछाया था! ग्रामीणों का कहना है!
कि वही तार राजकुमार धीरज की मौत की वजह बना! परिजनों ने अब जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष और मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है! उनका कहना है! कि यदि मौत का कारण वाकई बिजली का करंट से हुई है! तो यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही का मामला है! प्रीतम धीरज ने कहा कि उन्होंने यह भी आग्रह किया है!
कि उनके पिता के शव को दोबारा निकालकर मेडिकल जांच (पोस्टमार्टम) कराया जाए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके! उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की एक प्रति मस्तूरी थाना पुलिस को भी सौंपी गई है! अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर और संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है! क्या राजकुमार धीरज की मौत का सच सामने आएगा?क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
