
बिलासपुर,,,, जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है! जहाँ एक महिला ने अपने पति की जान की सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है! मामला जेल में हो रही प्रताड़ना और भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है!

बिलासपुर के ग्राम छोटी कोनी की निवासी अमरिका बाई कुरें ने अपने पति मुकेश कांत की जान की रक्षा के लिए जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है! अमरिका बाई के मुताबिक, उनके पति मुकेश कांत जो हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं!वर्तमान में अंबिकापुर जेल में बंद हैं।
लेकिन जेल के भीतर उन्हें जेल अधिकारी और प्रहरी लगातार जातिगत गालियाँ, मारपीट और पैसों की उगाही जैसी यातनाओं का सामना करना पड़ रहा है।पीड़िता का आरोप है कि अब तक उन्होंने लगभग 70 से 80 हजार रुपये फोन पे और नकद के जरिए जेल अधिकारियों को दिए हैं, फिर भी प्रताड़ना रुकी नहीं!
लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर 5 फरवरी 2025 को उनके पति इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गए थे।अब अमरिका बाई ने 7 अक्टूबर 2025 को प्रेस और मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वे अपने पति का आत्मसमर्पण कराने जा रही हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है।अमरिका बाई ने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि उनके पति को अंबिकापुर जेल के बजाय बिलासपुर जेल में रखा जाए, क्योंकि अंबिकापुर भेजे जाने पर उनकी जान को गंभीर खतरा है।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।क्या जेल में हो रहे अत्याचारों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
