
बिलासपुर,,, गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के लिए सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्तरीय कॉल सेन्टर स्थापित किया जायेगा! कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए!

उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है! स्वास्थ्य विभाग के नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा अमला इस विषय को लेकर बेहद संवेदनशील होकर काम करें! बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविन्थ कुमारन डी, सीएमएचओ डॉ.शुभा गढ़ेवाल, डीपीओ सुरेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे!

कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के पंजीयन में ढिलाई बरतने पर बीएमओ एवं डीपीएम को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी! उन्होंने कहा कि एक भी महिला गर्भवती होने के उपरांत अपंजीकृत नहीं होने चाहिए। पंजीयन होने के उपरांत ही उन्हें सभी जरूरी टीका, प्रसव आदि सुविधाएं मिलना सुनिश्चित होती हैं! उन्होंने स्वस्थ नारी, सुरक्षित परिवार अभियान को आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए! इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित महिलाओं के आगे उपचार की कार्य-योजना पर भी चर्चा की…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
