
बिलासपुर,,,, जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर हायर सेकेंडरी स्कूल में शराब के नशे में गाली-गलौज और हंगामा करने वाले हनुमान प्रसाद कश्यप को सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं में चालान कर आरोपी को जेल भेजा गया…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर शांतिभंग व हुडदंग करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है! इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 07.10.2025 को थाना सीपत को सूचना मिला कि हनुमान प्रसाद कश्यप पिता स्व जुठूराम कश्यप उम्र 41 साल निवासी सेलर के द्वारा सेलर के स्कूल परिसर में शराब के नशे में स्कूल परिसर अंदर आकर अश्लील गाली गलौज कर शोर शराबा कर रहा है! शिक्षक और बच्चों की पढ़ाई में शांतिभंग कर हुडदंग कर रहे है! सूचना पर थाना सीपत प्रभारी गोपाल सतपथी ने तत्काल स्टाफ के द्वारा उक्त हनुमान प्रसाद को पकडकर थाना लाया गया और आरोपी के विरूद्ध 36(च)(2) आबकारी एक्ट एवं पृथक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकरी सीपत में पेश करने पर आरोपी को जेल भेजा गया है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
