
बिलासपुर,,, जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। NTPC कर्मी और एक व्यापारी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई सहेत्तर कुर्रे और कांस्टेबल आशीष मिश्रा को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पर लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप है, जिसे लेकर शिकायतकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई थी। इस पूरे मामले में “ग्रैंड न्यूज़” की खबर का बड़ा असर देखने को मिला, जिसने इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया था। मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई की गई…….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
