
00 मामला सीपत थाने से महज 50 कदम दूर का
00 ग्रामीणों ने नेता के भाई और चालक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
बिलासपुर,,, रेत के बाद सरकारी चावल का गोरखधंधा कुछ सफेद पोश नेताओ के लिए कमाई का बड़ा जरिया है! सीपत में पीडीएस के चावल को चोरी कर खुले बाजार में बेचने ले जा रहे भाजपा नेता के भाई को पिकअप समेत पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया!

यह पूरा मामला कांडीबाजी का है! दरअसल बुधवार शाम ग्रामीणों ने पीडीएस चावल से भरे पिकअप को थाना रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गाड़ी में सैकड़ों क्विंटल पीडीएस का चावल लदा मिला! जिसे बाजार में बेचने ले जाया जा रहा था! गाड़ी में ड्राइवर के साथ भाजपा नेता का भाई धनवंतरी भूषण कौशिक भी मौजूद था!
ग्रामीणों ने पिकअप समेत ड्राइवर और नेता के भाई को पकड़कर थाने में सौंप दिया! इसके बाद नेता के भाई को छुड़ाने नेताओ के फोन और दबाव का दौर देर रात तक चलता रहा लेकिन ग्रामीण भी देर रात तक थाने में ही डेरा डाले बैठे रहे!
चालानी कार्रवाई कांड में फजीहत झेल रही पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिया कि आप उच्चाधिकारियों से बात कर लीजिए! इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन फ़ूड कंट्रोलर को भेज दिया गया! इस घटना ने सिस्टम और राजनीति पर कई सवाल खड़े कर दिये, अब सवाल यह उठ रहा कि क्या पार्टी के नेता चावल चोरी के आरोपी नेता के भाई को प्रश्रय देंगे, या वायदे के मुताबिक पार्टी की फजीहत कर रहे ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने पहल करेगी! ताकि भविष्य में फिर कोई राशन दुकान संचालक गरीबों का हक मारने की हिम्मत न कर सके! क्योकि अब जनता की नज़र इस मामले पर है! कि क्या कड़ी कार्रवाई होगी…? नेता के भाई को जेल का रास्ता दिखाया जाएगा या बचाने का खेल होगा…?

ग्रामीणों की शिकायत पर थाने के सामने से गुजर रहे चावल लोड पिकअप को पकड़ा गया, जिसमे 60 बोरी चावल भरा था! गाड़ी में धनवंतरी भूषण कौशिक और ड्राइवर थे! चावल से भरी गाड़ी को थाने में खड़ी करा दिया है! दोनो को कागजी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया और खाद्य नियंत्रक को आगे की कार्रवाई के लिए पूरे घटनाक्रम, गाड़ी समेत पकड़े गए चावल और आरोपियों के सम्बंध में प्रतिवेदन बनाकर भेज दिया गया है!
गोपाल सतपथी
थाना प्रभारी, सीपत
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
