Sun. Nov 15th, 2026

न्यूज बास्केट की खबर ने बचाई जान! महमंद में पागल सांड का रेस्क्यू ड्रामा, सरपंच समेत चार घायल, गांव में मचा कोहराम… फुर्ती दिखाकर गौ सेवकों ने किया कमाल…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर के महमंद क्षेत्र में पागल सांड के आतंक की खबर न्यूज बास्केट पर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। ग्राम पंचायत महमंद में पिछले कुछ समय से एक बेकाबू सांड लोगों पर हमला कर दहशत फैला रहा था। न्यूज बास्केट की रिपोर्ट के तुरंत बाद स्थानीय गौ सेवकों ने सांड का रेस्क्यू अभियान चलाया।

इस दौरान सरपंच विक्की निर्मलकर, माधव, लक्की और एक अन्य व्यक्ति सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि तमाम मुश्किलों के बावजूद सांड को काबू में कर लिया गया। न्यूज बास्केट ने इस खबर को प्रमुखता से समय पर सामने लाया, और लोगो को जागरूक किया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था…..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed