
बिलासपुर,,,, कोटा थाना क्षेत्र के पास स्थित चचेही डैम में पिकनिक मनाने गए मिलन चौक निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई! रविवार को हादसे के बाद आज मंगलवार को उसका शव लोफंदी के पास अरपा नदी में तैरता मिला!

जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय आकाश पटेल, निवासी मिलन चौक, बिलासपुर, रविवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने चचेही डैम गया था! शाम को भोजन के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे इसी दौरान आकाश का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया!

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे असफल रहे! इसकी सूचना रतनपुर और कोटा पुलिस को दी गई! रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा! सोमवार सुबह से गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की और मंगलवार को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में उसकी लाश मिली!

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है! इस हादसे ने एक बार फिर से डैम और पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं! स्थानीय लोगों का कहना है! कि प्रशासन को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, लाइफगार्ड और सुरक्षा घेराबंदी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
