
बिलासपुर ,,,, राशन वितरण में गड़बड़ी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिले की कई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में भौतिक सत्यापन के दौरान चावल, शक्कर, नमक और चने जैसी जरूरी खाद्य सामग्रियों में भारी शार्टेज यानी कमी पाई गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 66 राशन दुकानों का कमीशन रोक दिया है।
दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी खाद्य विभाग ने जिलेभर की राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन कराया। जिले के कुल 686 शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कोटा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर ब्लॉकों की कई दुकानों में चावल, शक्कर और अन्य खाद्यान्न का स्टॉक रिकॉर्ड से काफी कम मिला।सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद खाद्य विभाग ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया और शार्टेज की भरपाई करने का मौका दिया। लेकिन कई बार नोटिस देने के बावजूद 66 राशन दुकान संचालकों ने न तो जवाब दिया और न ही कमी पूरी की। आखिरकार विभाग ने इन दुकानों के कमीशन भुगतान पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है।विभाग की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि जिन दुकानों में कमी पाई गई है, उन्हें पहले अपने स्टॉक का हिसाब दुरुस्त करना होगा। तभी उनका कमीशन जारी किया जाएगा। यह आदेश पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब बाकी संचालक भी अपने रिकॉर्ड और स्टॉक को लेकर सतर्क हो गए हैं।
फिलहाल, कमीशन रोके जाने की कार्रवाई के बाद 66 दुकानों में हड़कंप मच गया है। कई संचालक अब विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं ताकि कमी पूरी करके अपनी दुकान की स्थिति सामान्य कर सकें।इस कार्रवाई से एक तरफ जहां ईमानदारी से काम करने वाले राशन विक्रेताओं को राहत मिली है, वहीं अनियमितता करने वालों के लिए यह एक सख्त संदेश बन गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
