
बिलासपुर,,,, कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ गीत शर्मा के मार्गदर्शन में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया! इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मशरूम स्पॉन उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे शुद्ध कल्चर एवं व्यावसायिक मशरूम स्पॉन उत्पादन, प्रयोगशाला में विभिन्न उपकरणों का उपयोग एवं सावधानियां, मशरूम स्पॉन इकाई के लिए उद्यमिता के अवसर और लागत लाभ विश्लेषण इत्यादि पर तकनीकी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया!


उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के सम्पन्न हुआ! उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक गण डॉ शिल्पा कौशिक, जयंत साहू, डॉ. एकता ताम्रकार, हेमकांति बंजारे, इंजी. पंकज मिंज, डॉ निवेदिता पाठक, डॉ स्वाति शर्मा एवं डॉ. चंचला रानी पटेल ने कृषक प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित विषयों की विस्तारपूर्वक तकनीकी जानकारी प्रदान की।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के मशरूम उत्पादन ईकाई की संपूर्ण जानकारी दी गई।केन्द्र के सफल कृषकों द्वारा अपनाए जा रहे मॉडल की भी जानकारी दी गई।कुल 25 कृषक प्रशिक्षणार्थियों ने सफलता पूर्वक भाग लिया!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
