
बिलासपुर,,,, बिलासपुर शहर का आदतन बदमाश और नशे के कारोबार के मामले में फरार आरोपी लुटू पांडे ने सोशल मीडिया में एक के बाद एक वीडियो और पोस्ट वायरल कर छात्र नेता को खुलेआम धमकी दी है! सरकंडा थाना क्षेत्र के बदमाश पांडे ने अपने पोस्ट में छात्र नेता लक्की मिश्रा के खिलाफ पोस्ट करते हुए चकरभाठा थाने के पास स्थित चर्चित काली ढाबा में हुई घटना का जिक्र किया है!


गौरतलब है! कि रायपुर रोड में स्थित काली ढाबा के खिलाफ कई बार शिकायतें की जा चुकी है! लोगों का आरोप है! कि काली ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाई जाती है! और रात भर यह ढाबा खुला रहता है! और ढाबे में देर रात तक असामाजिक तत्वों और कुख्यात बदमाशों ने डेरा जमाए रहते है! कुछ दिनों पहले ही काली ढाबा में ही बदमाशों द्वारा खाना खाने आई युवतियों का वीडियो भी वायरल हुआ था! सूत्र दावा करते है! कि ढाबा संचालक को पुलिस विभाग और आबकारी विभाग का संरक्षण मिला हुआ है! जिसके चलते ढाबा में संचालित अवैध और गैरकानूनी गतिविधियों के बाद भी इस पर कार्यवाही नहीं हो रही है! छात्र नेता और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा को धमकी भरे अंदाज में किए गए पोस्ट में भी इसी चर्चित काली ढाबा का उल्लेख भी बदमाश लूटू पांडे ने किया है! वहीं सोशल मिडिया में एनडीपीएस मामले में फरार सरकंडा का आदतन बदमाश और उसके साथी हथियारों और पिस्टल के साथ रील बनाकर मैडी को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे है! बताया जा रहा की पुलिस की पकड़ से दूर फरार बदमाश अपनी पोस्ट में हथियारों की नुमाइश कर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहा है! और जिले में अपना खौफ पैदा करने की कवायद में जुटा हुआ है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने लूटू पांडे के खिलाफ सरकंडा थाने में शिकायत भी की है! गौरतलब है! कि जेल से छुटने के बाद लूटू पांडे नशे के कारोबार करने के लिए अपना खुद का गैंग बना लिया है! और शहर में अपनी बादशाहत और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए इस तरह वीडियो को वायरल कर रहा है! बरहाल देखना होगा कि छात्र नेता सहित और लोगों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाला यह बदमाश कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है! बताया जा रहा है! कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने कुछ दिनों पहले उसके यूपी में संभावित ठिकानों में दबिश भी दी थी! लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही लूटू पांडे अपना मोबाइल बंद करके फरार होने में कामयाब हो गया! फिलहाल यह सभी पोस्ट कितने दिनों पहले सोशल मीडिया में अपलोड किए गए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
