
बिलासपुर,,,, शहर से लेकर पूरे अंचल भर में शुक्रवार रात पूरे शहर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, प्रेम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया! सुहागिनों ने सूर्योदय से पूर्व सरगी ग्रहण कर निर्जला व्रत रखा और रात 9:30 बजे के करीब मोबाइल से चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला!
महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति के चेहरे को देखकर पूजा अर्चना की इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत समाप्त किया! कई महिलाओं ने मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से चांद के सही समय और दिशा की जानकारी ली!
बिलासपुर की वंदना यादव ने बताया कि करवा चौथ का व्रत सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है! सुबह सरगी के साथ व्रत की शुरुआत हुई! और दिनभर बिना जल ग्रहण किए व्रत रखा गया! रात में पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा सुनी गई!
इस मौके पर शहर की महिलाएं सोलह श्रृंगार में सजी-धजी नजर आईं! पारंपरिक परिधानों में करवा माता की पूजा की गई! घरों में मंगल गीत गूंजे और हर चेहरे पर व्रत की आस्था और श्रद्धा की चमक दिखाई दी!

परिवार के सदस्य ने करवा चौथ की कथा सुनाई, जिसमें नारी के त्याग, प्रेम और निष्ठा की मिसाल दी गई!
पूरे बिलासपुर में करवा चौथ के दिन आध्यात्मिकता और संस्कृति की गूंज रही, और यह पर्व हर महिला के लिए एक यादगार अवसर बन गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
