
बिलासपुर,,,, बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराकर धमकियां देना अब अपराधियों को भारी पड़ने लगा है! थाना सरकंडा पुलिस ने इंस्टाग्राम रील के ज़रिए दहशत फैलाने वाले फरार बदमाश लुटू पाण्डेय और उसके साथी शिवम मिश्रा सहित अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस के मुताबिक, लुटू पाण्डेय के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था! और वह लंबे समय से फरार चल रहा था!

बिलासपुर पुलिस इन आरोपियों को लगातार ट्रैक कर रही थी! पुलिस के दायरे से बाहर रहने के लिए ये लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद जैसे शहरों में छिपते हुए बार-बार अपनी लोकेशन बदलते रहे! बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम स्थानीय एवं तकनीकी इनपुट के आधार पर इनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थी! पुलिस टीम ने बनारस से ट्रैक करते हुए रतनपुर क्षेत्र के पास घेराबंदी की, जहाँ से चारों को गिरफ्तार किया गया!

आरोपी लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, लक्की यादव, शंभू यादव एवं शिवम मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश हैं! आरोपियों के विरुद्ध कई गंभीर अपराध दर्ज हैं! तथा नीचे उल्लिखित अपराधों में उनकी गिरफ्तारी की गई है! जिनमें —
अप.क्र. 1100/2025 धारा 296, 331, 324(4), 351(2), 191(2) बीएनएस,
अप.क्र. 1199/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 49, 111 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट,
तथा अप.क्र. 1227/2025 धारा 21, 22, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट शामिल हैं!
इन प्रकरणों में आरोपियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करना, चाकू से हमला करना, नशे के कारोबार में संलिप्त रहना एवं संगठित तरीके से दहशत फैलाने जैसी गतिविधियाँ की गई थीं!

बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! उनके कब्जे से जब्त हथियारों को विधिवत जप्त किया गया है! आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है! तथा उनके परिजनों एवं गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर जप्ती की कार्यवाही की जाएगी!
इन बदमाशों के आपराधिक गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जाएगा!
बिलासपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश:
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने, धमकी देने या लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियाँ पूरी तरह अपराधिक प्रवृत्ति हैं! ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! बिलासपुर पुलिस ऐसे लोगों पर ऐसा कानूनी शिकंजा कसेगी कि उन्हें अपने कृत्य पर पछतावा होगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
