
कोरबा_कुसमुण्डा,,,, SECL की कोयला खदानों में अब ठेकेदारों द्वारा “बाउंसर संस्कृति” को बढ़ावा दिए जाने से इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैलता जा रहा है! भूविस्थापितों की जायज मांगों को दरकिनार कर अब उन्हें डराने-धमकाने के लिए महिला बाउंसरों तक का इस्तेमाल शुरू हो गया है! ताजा मामला कुसमुण्डा क्षेत्र की नीलकंठ ठेका कंपनी से जुड़ा है! जहां नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे एक किसान को महिला बाउंसरों ने बेरहमी से पीट दिया!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रनगर निवासी भूविस्थापित किसान समीर पटेल पिछले एक वर्ष से नौकरी की मांग को लेकर नीलकंठ कंपनी के चक्कर काट रहे थे! जब वे एक बार फिर कार्यालय पहुंचे और कंपनी के एचआर अधिकारी मुकेश सिंह से मुलाकात की, तो विवाद बढ़ने पर महिला बाउंसरों को बुलाकर उनकी पिटाई करवा दी गई! यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई! और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया!
इस घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव फैल गया है! ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है! इससे पहले भी कई महिला भूविस्थापितों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की के वीडियो सामने आ चुके हैं! लेकिन न तो कंपनी पर कोई कार्रवाई हुई, न ही SECL प्रबंधन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी!
ग्रामीणों का आरोप है! कि एक सरकारी उपक्रम होते हुए भी SECL अब ठेकेदारों के जरिए बाउंसरों से मनमानी करवा रहा है! भूविस्थापितों की आवाज दबाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाना सीधा कानून व्यवस्था का मखौल है!
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है! कि अगर इस “बाउंसर राज” पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे! अब नजरें SECL प्रबंधन पर टिकी हैं! कि वो इस मामले में कब तक चुप्पी तोड़ता है! और क्या कार्रवाई करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
