
बिलासपुर,,, ज्वाली नाले के किनारे अवैध निर्माण के बाद अब यहाँ की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लफड़ा मचा है! अरबो खरबो के मालिक लाखो की जमीन हथियाने यहां जोर आजमाइश कर रहे! झगड़े और शिकायत के बाद पहुचे निगम अमले ने अवैध बाउंड्रीवाल को ढहाने की कार्रवाई की!
बताया जा रहा कि भूमाफियाओं ने राजस्व अफसरो से सांठगांठ कर यहां बैठवा दिया, करोड़ो की जमीन को लाखों में खरीदने कई लोगो ने चाल चली तो राजस्व विभाग के अफसरों और कर्मचारियो ने बार मरे या कन्या अपन को तो दक्षिणा से मतलब हिसाब से खसरे में उठा पटक कर बवाल मचा दिया!
बताया जा रहा कि इस जमीन पर पहले काछी परिवार का कब्जा है, जिस पर वनक परिवार ने रोड तक बाऊन्ड्रीवाल खडा करा दिया तो दूसरा पक्ष आ गया कि जमीन मेरी है, फिर क्या था विवाद शिकायत सब हुआ। जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप और एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य भी मौके पर पहुँच गए उसके बाद बिना अनुमति सड़क तक घेराबंदी कर बनाये गए बाउंड्रीवाल को एक्सीवेटरबसे ढहवा दिया गया!
विवाद और सड़क तक अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाने की शिकायत पर मौके से बाउंड्रीवाल को हटवाया गया है!
प्रवेश कश्यप
जॉन कमिश्नर, जॉन क्रमांक 5
देवकीनन्दन औषधालय परिसर
अभी इस जमीन पर कांछी परिवार का कब्जा है, वनक परिवार और कांछी परिवार में स्वामित्व को लेकर विवाद की खबर और शिकायत पर वनक फैमली द्वारा कराए गए बाउंड्रीवाल को कार्रवाई करा हटवाया गया है!
बन्धु मौर्य
एमआईसी सदस्य, नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
