
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी मानी जाने वाली बिलासपुर में कानून व्यवस्था की पोल खोलती एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है! तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका इलाके में रक्षाबंधन के दिन दिनदहाड़े हुई हवाई फायरिंग की घटना के आरोपी आज तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं! इससे न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं! बल्कि यह भी साफ होता है! कि कहीं न कहीं अपराधियों को भीतर ही से संरक्षण मिल रहा है!
सूत्रों के मुताबिक, इस हवाई फायरिंग की घटना में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं! वे सभी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं! और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं! बावजूद इसके, थानेदार द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई! थाने के ही कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे कई बार इस मामले में कार्रवाई की बात उठा चुके हैं! लेकिन थानेदार लगातार टालमटोल कर मामले को दबाते रहे!
जानकारी यह भी सामने आई है! कि फायरिंग की घटना में शामिल लोग इलाके के कुख्यात रेत माफिया के गुर्गे हैं! इन गुर्गों के दम पर रेत माफिया पूरे क्षेत्र में अवैध रेत खनन का कारोबार चला रहे है! बताया जा रहा है! कि इस कारोबार से मिलने वाला मोटा पैसा थाने के एक सहायक उपनिरीक्षक के जरिए थानेदार तक भी पहुंचता है!
इस पूरे मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होना, और लगातार कार्रवाई से बचना, इस बात को और भी पुख्ता करता है! कि अपराधियों को भीतर से संरक्षण मिल रहा है! यह कोई पहला मामला नहीं है! पूर्व में भी गंभीर मामलों में थाने द्वारा महज केस दर्ज कर खानापूर्ति की जाती रही है! कार्रवाई का अगला चरण या तो जानबूझकर रोका जाता है! या फिर उसे लटकाकर अपराधियों को बचाने का खेल खेला जाता है!
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेते हैं! या फिर…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
