
बिलासपुर,,,, जिले में लगातार बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ शहर की युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। महंगे बिजली बिलों से परेशान आम जनता की आवाज़ बनकर युवा कांग्रेस ने मशाल और टॉर्च लेकर जोरदार रैली निकाली।
यह रैली रामसेतु पुल से शुरू होकर सीपत चौक तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि यह उनका “बिजली चोर गाड़ी छोड़ो” आंदोलन का तीसरा चरण है,
और जब तक सरकार जनता की तकलीफ नहीं समझती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 यूनिट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को आधा बिजली बिल देने की सुविधा दी गई थी, जिससे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब इस योजना को बंद कर दिए जाने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।युवा कांग्रेस नेताओं ने मांग की है
कि तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना को फिर से लागू किया जाए और 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह योजना राहत का बड़ा साधन थी, और मौजूदा सरकार को इसे फिर से चालू करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल और टॉर्च लेकर रौशनी की लहर पैदा की और कहा कि जब तक “जनता की जेब पर बिजली का बोझ” कम नहीं होगा, तब तक यह मशाल न्याय की लौ बनकर जलती रहेगी बिलासपुर में इस आंदोलन ने शहर का माहौल गर्मा दिया है और सरकार के प्रति जनता की नाराज़गी अब खुलकर सामने आ रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
