
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में सड़कों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है! बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं! जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! व्यापारियों का कहना है!कि वे कई बार प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं! लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है! मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मेघानी ने बताया कि उन्होंने और उनके संघ ने समय-समय पर शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है! उन्होंने बताया कि व्यापारियों को खराब सड़कों के कारण आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है! क्योंकि ग्राहक अब इस क्षेत्र में आने से कतराने लगे हैं। हाल ही में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित महापौर पूजा विधानी से मुलाकात कर सड़क मरम्मत की मांग दोहराई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि नई नगर सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी……
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
