
बिलासपुर,,,, चर्चित नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर काजू किसमिस कांड के बाद एक बार फिर अवैध वसूली का आरोप लगा है!3 दिन से ठेला जब्त होने के कारण तहसील, निगम मुख्यालय और अतिक्रमण दस्ते के ऑफिस मिशन हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे गुपचुप ठेला वाले ने और फुटपाथ कारोबारियो को 3-3, 4-4 हजार रुपये लेकर छोड़ने और उन्हें चक्कर कटवाने के साथ आधा गुपचुप गायब होने का भी आरोप लगाया है!

गुपचुप वाले दीपक कुमार का आरोप है! कि उसका आधा गुपचुप गायब है! जिससे काजू किसमिस कांड के बाद अब गुपचुप कांड को लेकर निगम प्रशासन क़ी फिर जमकर फजीहत हो रही है!

वहीं स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने भी बिना रसीद जब्त सामान को छोड़ मनमाना उगाही करने, निगम प्रशासन को आर्थिक क्षति पहुचाने और निगम की प्रतिष्ठा को धूमिल करने आरोप लगाया है! उनका कहना कि अतिक्रमण निवारण दस्ते में 10-10, 20-20 साल से कार्यरत स्टाफ की ये शिकायत कोई पहली बार नही है! कई बार ये लोग नई प्रशासन की फजीहत करा चुके है!

उन्होंने खुद इसकी शिकायत अपर आयुक्त खजांची कुम्हार तक से की पर पता नही क्यो इन लक्ष्मी पुत्रो को अफसर इस तरफ पाल पोस् रहे है! क्यो लगातार निगम प्रशासन की छबि धूमिल करने वाले इन बदनाम स्टाफ को अन्यत्र ट्रांसफर नही किया जा रहा क्यो उन्हें उनके मूल विभाग में नही भेजा जा रहा ये समझ से परे है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
