
बिलासपुर,,,, जिले के मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुकुलकारी स्थित गौठान में प्रशासनिक लापरवाही के कारण दर्जनों गौवंशों की जान पर बन आई है! जानकारी के अनुसार, गौठान के बाहर 12 से अधिक गौवंश अचेत अवस्था में मिले हैं! इनमें से कुछ की मौके पर ही मौत हो चुकी है! जबकि बाकी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है!
स्थानीय ग्रामीणों और गौरक्षक दलों का कहना है! कि इस गौठान में चारे और पानी की भारी कमी लंबे समय से बनी हुई है! लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया! वर्तमान में यहां सैकड़ों की संख्या में गौवंश मौजूद हैं! लेकिन उनके लिए न तो पर्याप्त चारा है! न पानी की समुचित व्यवस्था! कई गायें कंकाल जैसी दिखाई दे रही हैं! जो कुपोषण और पानी के अभाव का स्पष्ट संकेत है!
गौरक्षक टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर हालत का जायजा लिया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है! ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौठान के नाम पर सिर्फ कागजों में काम हो रहा है! जबकि जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है! कई गायें बगैर देखरेख के तड़प-तड़पकर दम तोड़ रही हैं!
इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं! मुख्यमंत्री गौठान योजना के अंतर्गत बनी इस संरचना का उद्देश्य बेसहारा गौवंशों को संरक्षण देना था! लेकिन यहां की स्थिति इस उद्देश्य को ही कटघरे में खड़ा करती है!
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस दर्दनाक लापरवाही पर क्या त्वरित कदम उठाता है! या फिर गौसेवा सिर्फ भाषणों और रिपोर्टों तक सिमट कर रह जाएगी…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
