
बिलासपुर,,, जिला कलेक्टोरेट में आज एक भावुक दृश्य देखने को मिला जहां फरियादियों की भीड़ के बीच एक बुजुर्ग अपनी पत्नी और दिव्यांग बेटी के साथ मदद की गुहार लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल के पास पहुंचे, 69 वर्षीय भगवत प्रसाद कश्यप ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन देते हुए बताया कि उनके अपने ही बेटे ने उनके साथ धोखा किया है!
वृद्ध ने बताया कि उनके बेटे दिलीप कश्यप ने उनके मूल दस्तावेज चोरी कर लिए और ए यू स्माल फाइनेंस बैंक से 21 लाख 40 हजार रुपये का लोन ले लिया! हैरानी की बात यह है! कि इस लोन के लिए उनके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं! जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली भगवत प्रसाद ने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर बैंक कर्मचारी, एक वकील और दो पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे उन्होंने घर खाली करने का दबाव बनाया और उनके साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज भी की यहां तक कि उनकी दिव्यांग बेटी और पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया!
बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि लोन की रकम जमा नहीं की गई! तो उनका मकान नीलाम कर दिया जाएगा वृद्ध व्यक्ति ने कलेक्टर से रोते हुए कहा “हम गरीब लोग हैं! साहब अब हमारे पास सिर छिपाने की जगह भी छिन जाएगी! कृपया हमें इस अन्याय से बचाइए! यह दृश्य कलेक्ट्रेट में मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया! जहां एक पिता अपने ही बेटे की करतूतों से पीड़ित होकर न्याय की उम्मीद में प्रशासन के दरवाजे पर पहुंचा था…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
