
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक स्थित ग्राम सोन के एक प्राथमिक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है!
जिसमें वह शराब के नशे में महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है! घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है! जब शिक्षक दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी पर उतर आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है!
कि बच्चों की क्लास के दौरान शिक्षक की जुबान लड़खड़ा रही है और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक रोज शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है।फिलहाल वीडियो के वायरल होते ही शिक्षक को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा जैसे पवित्र स्थान में इस तरह की घटनाओं से समाज में गहरी नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे शिक्षक बच्चों का भविष्य कैसे संवारेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
