
बिलासपुर,,,, प्रदेश में बिजली बिलों की बढ़ती समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है! वहीं बिलासपुर में इस मुद्दे पर लोगों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा! आज बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण इलाकों के निवासी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया!
लोगों का कहना है! कि जब से उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं!तब से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं! पहले जहां एक परिवार का बिल 400 से 500 रुपए आता था! वहीं अब वही बिल हजारों में पहुंच गया है!
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह मीटर सही तरह से काम नहीं कर रहा है! और इसकी वजह से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है! प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए और पुराने एनालॉग मीटर को ही फिर से लगाया जाए! उनका कहना है!
कि बिजली विभाग की तकनीकी खामियों का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को नहीं भुगतना चाहिए! इस दौरान कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भीप्रदर्शनकारियों का समर्थन किया! उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह समस्या अब सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ रही है!
बिलासपुर में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर विवाद ने अब प्रदेश की राजनीति को भी गर्मा दिया है।लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।बिजली बिलों का यह बढ़ता बोझ अब जनता के लिए सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि जीवन यापन की मुश्किल बन चुका है।और इस आवाज़ को अब अनसुना नहीं किया जा सकता।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
