
बिलासपुर,,, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है! यह कार्रवाई लंबे समय से क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ की गई!प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में 29 कबाड़ की दुकानों को सील कर दिया गया! और उनमें रखे गए सामान को जप्त कर लिया गया है!


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दुकानों की आड़ में चोरी का माल खरीदा-बेचा जा रहा था! लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं! कि कबाड़ व्यवसाय की आड़ में चोरियां बढ़ रही हैं! और अवैध लेन-देन किया जा रहा है! स्थानीय लोगों ने कई बार निगम को शिकायत दर्ज कराई थी! कि अवैध कबाड़ व्यापार के चलते आसपास के मोहल्लों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है!

जांच में यह भी सामने आया कि अधिकतर दुकानों का निर्माण बिना अनुमति के किया गया था! निगम ने पहले नोटिस जारी कर इन्हें हटाने का आदेश दिया था! लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कबाड़ियों ने जगह खाली नहीं की! अंततः प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की!

एसएसपी रजनीश सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी कुछ कबाड़ी चोरी और अवैध गतिविधियों में पकड़े गए थे! और उन्हें जेल भी भेजा गया था! हालांकि, जमानत पर छूटने के बाद उन्होंने फिर से अवैध कारोबार शुरू कर दिया था! ऐसे हालात को देखते हुए इस बार निगम और पुलिस दोनों ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की और सभी दुकानों को पूरी तरह बंद करा दिया!
उन्होंने कहा कि शहर में चोरी का माल खरीदने-बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा! यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है! कि जो भी व्यक्ति अवैध कबाड़ कारोबार में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे! आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी! ताकि शहर में चोरी की घटनाओं और अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
